भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) मंगलवार को हादसे में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। जबकि दो महिला श्रमिक घायल हो गई हैं।

पोकलेन से सफाई के काम करते वक्त ये हादसा हुआ। महिला श्रमिक लैडल में मसाला भरने का काम कर रहीं थी।

घटना की पुष्टि करते हुए भट्टी थाना प्रभारी भूषण एक्का ने घटना करते हुए बताया कि हादसे में सिर पर गंभीर चोटें आने की वजह से श्याम कुंवर बाई की मौके पर ही मौत हो गई। रामेश्वरी साहू को हल्की चोटें आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं मीराबाई को गंभीर चोटें आने की वजह से वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के छह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पूर्व में छूटने के बाद दोबारा भेजा गया था जेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।