बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

IND-NZ 3rd ODI: इंदौर में विराट कोहली के लिए इतिहास रचने का मौका, खतरे में पड़ा वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

IND-NZ 3rd ODI: इंदौर में विराट कोहली के लिए इतिहास रचने का मौका, खतरे में पड़ा वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

IND-NZ 3rd ODI: इंदौर। इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में रविवार को इंडिया न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा। कोहली के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है।

IND-NZ 3rd ODI: बता दें कि कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में वह शतक से चूक गए थे। उन्‍होंने 91 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 93 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे वनडे में किंग कोहली 23 रन ही बना सके थे।

IND-NZ 3rd ODI: किंग को लगाना होगा शतक

अब अगर विराट तीसरे वनडे में शतक लगाते हैं तो वह न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। इन दोनों ही बल्‍लेबाजों ने कीवी टीम के विरुद्ध वनडे में 6-6 शतक लगाए थे। विराट कोहली के नाम भी इतने ही शतक हैं।

IND-NZ 3rd ODI: टॉप पर हैं पोंटिंग

पोंटिंग न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी हैं। उन्‍होंने 51 मैच की 50 पारियों में 1971 रन बनाए हैं। इस लिस्‍ट में दूसरे पर विराट कोहली हैं। कोहली 35 वनडे की 35 पारियों में 55.4 की औसत और 95.57 की स्‍ट्राइक रेट से 1773 रन बना चुके हैं।

IND-NZ 3rd ODI: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक

विराट कोहली- 35 मैच, 6 शतक
रिकी पोंटिंग- 51 मैच, 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग- 23 मैच, 6 शतक

IND-NZ 3rd ODI: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

IND-NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-

डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन