वॉशिंगटन। भारत और चीन के बीच उत्तर से लेकर उत्तर-पूर्व तक सीमा विवाद India-China border dispute पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच हालात को लेकर दूसरे हिस्सों में भी सुगबुगाहट है।

खासकर अमेरिका स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है जो खुद के लिए भी चीन को बड़ी चुनौती मानता है। इसी के चलते अमेरिका ने अब अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।

अमेरिका के गृह विभाग ने बयान दिया है, ‘करीब 60 साल से अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा माना है। हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह की घुसपैठ, चाहे सैन्य हो या नागरिक, उसके जरिए क्षेत्रीय दावों को लेकर एकपक्षीय कोशिश का विरोध करते हैं।

इसके साथ ही विभाग ने यह भी कहा है, ‘विवादित क्षेत्रों के बारे में हम सिर्फ यह कह सकते हैं कि हम भारत और चीन को द्विपक्षीय रास्ते के जरिए उन्हें सुलझाने के लिए प्रेरित करते हैं और सैन्यबल इस्तेमाल न करने की अपील करते हैं।’

See also  Video : कियारा ने अपने वेडिंग की दिखाई पहली झलक, सिद्धार्थ को दुल्हा बना देख कियारा ने दिया ऐसा रिएक्शन

बता दें कि पिछले महीने जब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ ल‍िज‍िन से जब अरुणाचल से गायब 5 युवकों के बारे में पूछा गया था तो उसने भारतीयों के बारे में जानकारी देने की बजाय अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्‍सा बता द‍िया था।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।