बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

India Forex Reserve: धनतरेस में भर गया सरकार का खजाना ,फॉरेक्स रिजर्व 590.78 अरब डॉलर पहुंचा

India Forex Reserve: धनतरेस में भर गया सरकार का खजाना ,फॉरेक्स रिजर्व 590.78 अरब डॉलर पहुंचा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। India Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। 3 नवंबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा कोष में साढ़े चार बिलियन डॉलर से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।

India Forex Reserve: आरबीआई के डेटा के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 4.67 अरब डॉलर बढ़कर 590.78 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। जबकि इसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 586.11 अरब डॉलर रहा था।

India Forex Reserve:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. डेटा के अनुसार 3 नवंबर, 2023 तक विदेशी मुद्रा भंडार 4,672 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 590.783 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है।

India Forex Reserve: विदेशी करेंसी एसेट्स में भी बड़ी उछाल देखने को मिली है। आरबीआई के अनुसार विदेशी करेंसी एसेट्स 4.392 बिलियन डॉलर बढ़कर 521.896 बिलियन डॉलर रहा है।

India Forex Reserve: आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 200 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 46.123 बिलियन डॉलर रहा है। एसडीआर में 64 मिलियन डॉलर का उछाल रहा है और ये 17.975 बिलियन डॉलर रहा है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व 16 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.789 बिलियन डॉलर रहा है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन