पंजाब में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट, महाराष्ट्र-MP के कई इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, छत्तीसगढ़ में अलर्ट

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ संक्रमित देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है।

बता दें कि देश में पिछले पांच दिन से लगातर एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को यह संख्या 1.52 लाख के पार पहुंच गई। 

छह महीने बाद 900 से ज्यादा मौतें

देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,35,27,717 पहुंच गए हैं।

बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।कोविड से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्बटूर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।