India-US trade deal: सबकुछ पॉजिटिव है… ट्रेड डील को लेकर अमेरिका से बातचीत पर भारत का पहला बयान, क्या बन गई टैरिफ पर बात
India-US trade deal: सबकुछ पॉजिटिव है… ट्रेड डील को लेकर अमेरिका से बातचीत पर भारत का पहला बयान, क्या बन गई टैरिफ पर बात

India-US trade deal: नई दिल्ली। नई दिल्ली में मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर एक अहम बैठक हुई। अमेरिका के चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच और उनकी टीम ने वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की। भारत की तरफ से इस बैठक में उद्योग मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल और उनकी टीम शामिल रहे। यह बैठक आधिकारिक तौर पर छठे राउंड की वार्ता नहीं थी, बल्कि छठे राउंड से पहले की तैयारी और बातचीत का हिस्सा थी।

India-US trade deal: बैठक में भारत-अमेरिका के बीच चल रही व्यापारिक साझेदारी और द्विपक्षीय व्यापार समझौते से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों की अहमियत को समझते हुए बातचीत को सकारात्मक और भविष्य की दिशा में बढ़ने वाला बताया। साथ ही, यह फैसला लिया गया कि दोनों देश आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए इस व्यापार समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में अपने प्रयास तेज करेंगे।

See also  President Donald Trump: ट्रम्प के टैरिफ कटौती संकेतों के बीच दिल्ली पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के करीब

India-US trade deal: रुकी हुई बातचीत को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश

कुछ समय पहले तक दोनों देशों के बीच बातचीत में रुकावट आई थी, खासकर अमेरिका की तरफ से भारत के कृषि और डेयरी बाजारों में अधिक पहुंच की मांग पर। भारत ने इस मांग को ठुकरा दिया था, जिससे बातचीत रुकी हुई थी। लेकिन, अब दोनों तरफ से बातचीत को फिर से पटरी पर लाने का सकारात्मक इरादा दिख रहा है। मंगलवार को हुई बैठक में दोनों पक्षों ने नवंबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण को पूरा करने की बात कही। साथ ही यह तय किया गया कि छठे दौर की वार्ता कब शुरू होगी और किन मुद्दों पर चर्चा होगी।

India-US trade deal: मोदी और ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश अपने बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। दोनों नेताओं की यह बातें इस वार्ता को और मजबूती देती हैं।

See also  CG Big Breaking:ग्रामीणों पर हमला करने वाले घायल बाघ का रेस्क्यू शुरू, 24 घंटे से एक जगह पड़ा मिला

India-US trade deal: भारत और अमेरिका की डील संभव

मंगलवार को हुई बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी व्यापार समझौते के पहले चरण को लेकर बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी तय किया कि आने वाली वार्ता में किन पहलुओं पर ध्यान देना है। भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह बैठक छठे दौर की औपचारिक बातचीत नहीं थी, बल्कि उससे पहले की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा थी।

India-US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच बीटीए की बातचीत फिर से गति पकड़ रही है। दोनों देशों का रुख सकारात्मक है और वे नवंबर तक पहले चरण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृषि और डेयरी बाजार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अभी बातचीत जारी है, लेकिन दोनों पक्ष उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही आगे की वार्ता में सहमति बन सकेगी।