बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग:पंजाब के मोगा में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश, पायलट की मौत

ब्रेकिंग:पंजाब के मोगा में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश, पायलट की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। पंजाब के मोगा के पास शुक्रवार की रात वायु सेना का एक मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक पायलट की मौत हो गई। वायु सेना ने इसकी जानकारी दी है।

घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे हुई। मोगा के बाघापुराना के लांगियाना खुर्द गांव में भारतीय वायुसेना का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उस समय विमान नियमित प्रशिक्षण के लिए उड़ान भर रहा था।

भारतीय सेना ने कहा, "बीती रात पश्चिमी सेक्टर में भारतीय वायुसेना के एक बाइसन विमान की चपेट में आने से एक विमान दुर्घटना हो गई थी। पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी, घातक रूप से घायल हो गए। भारतीय वायुसेना ने नुकसान पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

पुलिस और वायुसेना को पायलट का पता लगाने में 3 घंटे से ज्यादा का समय लगा। पुलिस ने कहा कि वह दुर्घटनाग्रस्त इलाके के करीब 8 एकड़ गांव के खेतों में मृत पाया गया था। जानकारी मिली है कि रात करीब साढ़े नौ बजे जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे इसका पता तब चला जब मोगा पुलिस के आला अधिकारी गांव पहुंचे और पायलट की तलाश शुरू की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन