बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Rupee Vs Dollar : भारतीय मुद्रा में आया उछाल, नौ साल बाद रुपये की सबसे मजबूत ओपनिंग

Rupee Vs Dollar : भारतीय मुद्रा में आया उछाल, नौ साल बाद रुपये की सबसे मजबूत ओपनिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भारतीय रुपये में पिछले कुछ सालो में हुए नुकसान की रिकवरी होते दिख रही है। बता दे की भारतीय रुपये में शुक्रवार को तेजी से उछाल आया है। शुक्रवार की सुबह के सेशन में भारतीय रुपया 80.75 रुपये प्रति डॉलर की दर से कारोबार करता नजर आया।

जानकरी के अनुसार अमेरिका में अक्टूबर महीने के महंगाई के आंकड़े बाजार के अनुमान से कम रहे हैं, जिसके कारण ग्लोबल स्टॉक मार्केट में अच्छी मजबूती दिख रही है। डॉलर इंडेक्स पर भारी दबाव है और यह घटकर 108 के लेवल के नीचे आ गया है। इसी का नतीजा है कि आज रुपया डॉलर के मुकाबले 110 पैसे के उछाल के साथ खुला।

2013 के बाद सबसे अधिक मजबूती के साथ खुला रुपया
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया 80.6888 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 81.8112 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक रुपये 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला। रुपये में पिछले नौ वर्षों में यह सबसे बड़ी ओपनिंग है। सितंबर 2013 के बाद रुपया शुक्रवार (11 नवंबर) को सबसे बड़ी बढ़त के साथ खुला है और सात हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।

डॉलर इंडेक्स के मुकाबले रुपये का निकटतम सपोर्ट लेवल 80.50 रुपये
शुरुआती सेशन में रुपया 80.6788 से 80.7525 रुपये की रेंज में कारोबार करता रहा और लगातार 81 रुपये प्रति डॉलर के नीचे बना रहा। बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिकी डाॅलर ने 81.91 तक बढ़ने के बाद रुपये की बढ़त के लिए रास्ता साफ कर दिया है। डॉलर इंडेक्स के मुकाबले रुपये का निकटतम सपोर्ट लेवल 80.50 है जबकि मनोवैज्ञानिक स्तर 80 है। उम्मीद है कि शुक्रवार को पूरे दिन रुपया 80.25 से 81 के लेवल के बीच कारोबार करता रहेगा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन