नई दिल्ली । गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान नौसेना का लड़ाकू विमान MiG 29K क्रैश हो गया  । भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया  । पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


वहीं, इस विमान क्रैश हादसे पर भारतीय नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) को आदेश दिया गया है  । फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।