भारतीय यात्री
भारतीय यात्री ने विमान में बवाल कर मचाया हुड़दंग, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

टीआरपी डेस्क। एक हुड़दंगी भारतीय यात्री ने घाना से पेरिस के रास्ते नई दिल्ली जाने वाले एयर फ्रांस के विमान को बुल्गारिया की राजधानी में आपात लैंडिंग के लिए बाध्य कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय यात्री की यह हरकत सामने आई है.

मीडिया के माध्यम से सामने आई खबरों की मानें तो बुल्गारिया की संवाद समिति ‘बीटीए’ ने सोफिया सिटी अभियोजक इलियाना किरीलोवा के हवाले से शनिवार को बताया गया कि भारतीय नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई है और उसे 72 घंटे के लिए हिरासत में रखा गया है.

उन्होंने कहा कि उसे हिरासत में लेने के बाद विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ. खबर में कहा गया है कि अगर वह दोषी पाया गया तो उसे पांच से दस वर्ष कैद की सजा हो सकती है. खबर के मुताबिक, भारतीय नागरिक को अदालत की तरफ से वकील और दुभाषिया मुहैया कराया गया है और बुल्गारिया में भारतीय दूतावास को सूचित कर दिया गया है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।