बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीएम भूपेश बघेल ने शेयर की फोटो, कहा- योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत की बहुत प्राचीन परंपरा में से एक है योग। जिसे हम अष्टांग योग के रूप में भी जानते है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ये आठ हिस्से अष्टांग योग के है। आसन इन सबका जोड़ है लेकिन यम और नियम पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है, तभी अष्टांग योग का लाभ जीवन में मिल सकता है। मैं सभी साथियों से निवेदन और आग्रह करना चाहता हॅॅू कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। कुछ समय अपने लिए निकाले, जिसमें आप यम, नियम, आसन और प्राणायाम का पालन करें।

https://youtu.be/JMEYucnpnh0
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1274530288513585152

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन