गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

ईरान ने किया स्वीकार, गलती से मार गिराया था यूक्रेन का विमान

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गत 8 जनवरी को क्रैश हुआ था विमान, 176 लोगों की हुई थी मौत

तेहरान। तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट में क्रैश हुए यूक्रेन के विमान को मार गिराने की जिम्मेदारी ईरान ने ली है। ईरान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरानी मिसाइलों ने ही विमान को गलती से निशाना बनाया था। ईरान के विदेश मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए खेद जताया है। इस विमान हादसे में 176 लोगों की मौत हो गई जिनमें ईरान के 82 और कनाडा के 63 नागरिक थे। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही गलती से विमान को निशाना बनाए जाने की बात कर रहे थे।

8 जनवरी को यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था। इसमें ईरान और कनाडा के अलावा यूक्रेन के 11, स्वीडन के 10, अफगानिस्तान के चार जबकि जर्मनी और ब्रिटेन के तीन-तीन नागरिक सवार थे। बता दें कि ईरान की नागरिक उड्डयन विभाग के साथ बैठक के बाद पहले से ही इसकी उम्मीद जताई जा रही थी। अब ईरान प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन का विमान मानवीय भूल के कारण निशाने पर आ गया। इस हादसे में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन इंटरनैशनल के विमान बोइंग 737-800 टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद भी क्रैश हो गया। शुरुआत में विमान हादसे का कारण ईरान ने तकनीकी खामी बताया था।

ईरान के विदेश मंत्री ने किया ट्वीट

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ट्वीट किया कि दुखी करनेवाला दिन। आर्मी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमेरिका के हमले के वक्त मानवीय भूल की वजह से हादसा हुआ। इसपर हम पछतावा और खेद व्यक्त करते हुए पीडि़तों के परिवारों से माफी मांगते हैं।

लगातार इनकार के बाद ईरान ने कबूला सच

ईरान ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के दावे के बीच शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन का विमान उसकी मिसाइल का शिकार नहीं हुआ है। बता दें कि कमांडर कासिम सुलेमानी के एयर स्ट्राइक में मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें दागी थीं। उसी दौरान यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब ईरान ने स्वीका किया है कि यह विमान मानवीय चूक के कारण ईरान की मिसाइल से ही गिरा।

ब्रिटेन और कनाडा ने पहले ही की थी पुष्टि

ब्रिटेन और कनाडा के प्रधानमंत्री ने हादसे के बाद बयान जारी कर कहा था कि खुफिया सूचनाएं बताती हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है। दबाव बढऩे के बाद ईरान ने बोइंग और विमान में सवार देशों के नागरिकों की सरकारों को जांच के लिए आमंत्रित भी किया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन