Iran-Israel War: तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने Microsoft, Apple, Alphabet समेत कई अमेरिकी कंपनियों को संभावित हमलों के दायरे में रखा है। ईरान का आरोप है कि ये कंपनियां क्षेत्र में चल रहे सैन्य और तकनीकी अभियानों में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही हैं।

Iran-Israel War: 18 से अधिक कंपनियां निशाने पर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने करीब 18 से अधिक अमेरिकी कंपनियों की सूची तैयार की है, जिनके ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। इस सूची में टेक कंपनियों के अलावा एयरोस्पेस और अन्य बड़े कॉर्पोरेट नाम भी शामिल हैं। ईरान समर्थित मीडिया ने इन कंपनियों के मिडिल ईस्ट में मौजूद दफ्तरों, डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को दुश्मन की तकनीकी संरचना बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभावित हमले साइबर अटैक या सीधे हमलों के रूप में हो सकते हैं।

See also  Apple के iPhone 14 की आज होगी ग्रैंड लॉन्चिंग, इस लिंक पर देखें LIVE ‘For Out‘ इवेंट

Iran-Israel War: कर्मचारियों को ऐसे स्थानों से दूर रहने की चेतावनी

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ईरान ने इन कंपनियों के कर्मचारियों को ऐसे स्थानों से दूर रहने की चेतावनी दी है, जहां इनके दफ्तर या सुविधाएं मौजूद हैं। सैन्य एक्सपर्ट का कहना है कि यह घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि युद्ध अब पारंपरिक सैन्य ठिकानों से आगे बढ़कर आर्थिक और तकनीकी ढांचे तक पहुंच चुका है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में संघर्ष और अधिक व्यापक और जटिल रूप ले सकता है।