गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

प्रदेश के इस शहर के तीन बड़े हॉस्पिटलों में आईटी की दबिश

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा। कवर्धा शहर के तीन निजी हॉस्पिटलों में मंगलवार को आईटी की अलग-अलग टीमों ने दबिश दी है। जिन हास्पिटलों में आयकर की टीमों ने छापा मारा है उनमें रूप जीवन, स्नेह क्लिनिक और परिहार हॉस्पिटल शामिल है।

बताया जा रहा है कि सुबह आईटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें तीनों हॉस्पिटल में पहुंची और हास्पिटल के सभी दस्तावेजों को खंगाला। वहीं संचालकों से भी पूछताछ करने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को बड़े कर चोरी की शिकायत मिली थी, जिसकी पुष्टि करने के बाद अलग-अलग टीमे बनाकर कार्रवाई की गई। फिलहाल अभी आयकर का सर्वे जारी है। माना जा रहा है कि सर्वे के बाद एक बड़े कर चोरी का खुलासा हो सकता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन