रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर रायपुर, दुर्ग और भिलाई में पिछले तीन दिन से चल रही आयकर कार्रवाई के बाद 150 करोड़ की बोगस इंट्री पकड़ी गई है। आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग के आला अधिकारियों ने बताया कि कारोबारियों ने 80 करोड़ की बोगस इंट्री को स्वीकार कर लिया है।

कारोबारियों के पास से मिली 1.6 करोड़ की ज्वेलरी, 35 लाख रुपए जब्त किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कारोबारियों के ठिकानों से 1.26 करोड़ रुपये की हुंडी के कागजात मिले हैं। आयकर की टीम अब कारोबारी और कमीशन एजेंट के ठिकानों से जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इन्वेस्टिगेशन विंग के आला अधिकारियों ने बताया कि लॉकरों की जांच होना बाकी है।

अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी 2018 से लेकर अब तक डेढ़ सौ करोड़ रुपये के बोगस इंट्री करने की जानकारी की पुष्टि होने के बाद एक साथ कार्रवाई की गई। बोगस इंट्री भी अज्ञात लोगों के नाम से हैं, जिसकी जांच टीम करेगी। कारोबारी ब्याज का धंधा लोहा कारोबार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ करते थे, या अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी से करते थे, इसकी भी जांच की जाएगी।

See also  CG Weather : प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, 9 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।