बड़ी खबर: सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में मिली जगह, सोनिया गांधी ने किया नियुक्त

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी में जगदीश टाइटलर को जगह दी गई है, जिस पर विवाद छिड़ सकता है। 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदिग्ध जगदीश टाइटलर को प्रदेश कांग्रेस कमिटी में स्थायी सदस्य के तौर पर जगह दी गई है। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टाइटलर को प्रदेश कांग्रेस कमिटी में शामिल किया।

बता दें कि जगदीश टाइटलर के साथ ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कपिल सिब्बल, अजय माकन और कृष्णा तीरथ को भी जगह दी गई है।

जगदीश टाइटलर समेत इन नेताओं की नियुक्ति का आदेश कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी किया गया। इसके तहत 87 नेताओं को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

सिख विरोधी दंगों में आरोपों का सामना करने वाले जगदीश टाइटलर दूसरे बड़े कांग्रेस नेता थे। उनके अलावा सज्जन कुमार पर भी यह दाग लगा था। सज्जन कुमार को अदालत ने दंगों में शामिल होने के जुर्म में उम्र कैद की सजा सुनाई है और फिलहाल वह इसके तहत ही जेल के अंदर हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।