गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

जायसवाल निको स्टील प्लांट में फिर हादसा, क्वाइल बंडल गिरने से एक कर्मचारी की मौत

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

धरसीवां। सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र के जायसवाल निको स्टील प्लांट में आज सुबह-सुबह फिर एक हादसा हो गया। प्लांट के अंदर एक कर्मचारी के ऊपर भारी भरकम क्वाइल का बंडल गिरने से मौत हो गई है। सप्ताहभर के भीतर निको में यह दूसरी घटना है। आए दिन हो रहे इन हादसों से अब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना भी नाराज है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम जश्वीर सिंह (उम्र 45) है जो कि राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है। जायसवाल निको स्टील प्लांट में जश्वीर ट्रक चलाता था। सुबह तकरीबन चार बजे वह चाय पीने जाने के लिए ट्रक से नीचे उतरा, तभी उसके ऊपर क्वाइल का भारी भरकम बंडल गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भारी भरकम बंडल ऊपर से कैसे गिरा इसका पता नहीं चल सका है।

मामले की होगी जांच

चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और घटना के कारणों व लापरवाही की जांच की जा रही है। इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आए दिन मौतों से क्रांति सेना ने जताई नाराजगी

सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में आए दिन हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने नाराजगी जताई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कहा कि ओधोगिक इकाइयों में ऐसा लगता है कि जैसे किसी की जान कि कोई कीमत नहीं है।

हाल ही में सिलतरा की महेंद्रा स्पंज आयरन फैक्ट्री में तीन मजदूर बुरी तरह झुलसने की घटना हुई। इसके बाद जायसवाल निको स्टील प्लांट में सांकरा निवासी अमृत सायतोड़े बुरी तरह झुलस गए और अब यह निको में पुनः दूरी घटना हुई। इससे लगता है फैक्ट्री प्रबंधन औधोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन