जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली। (Jammu and Kashmir: Terrorists again target Pandits in Shopian, 1died, 1 injured) जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जिसमें एक की मौत एवं एक व्यक्ति घायल है। कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आतंकियों ने शोपियां के छोटीपोरा इलाके में एक सेब के बगान में गोलीबारी कर पंडितों को निशाना बनाया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।