रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल भेट मुलाकात में रायगढ़

जिले की खरसिया तहसील के ग्राम हालाहुली के सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को स्वेच्छानुदान मद से

एक लाख रूपए की राशि मंजूर की है। इन महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए बैंक से तीन लाख रूपए का ऋण

लिया था। महिलाओं ने 1.80 लाख रूपए की राशि जमा करा दी है, लेकिन व्यवसाय में कुछ कठिनाई के

कारण ऋण की किश्त जमा नही कर पा रहीं हैं। समूह की महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे जारी रख सके

इसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की।

मुख्यमंत्री ने इनकी भी मदद की

इसी तरह मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के ग्राम अकोली (मांढर) की कुमारी रमेशरीन धीवर को उनकी दुकान में

सामग्री क्रय के लिए 25 हजार रूपए और आरंग के ग्राम केसला के भागवत निषाद को आर्थिक सहायता के

रूप में 25 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री बघेल ने बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के

See also  शारदा चिटफंड केस: पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की जल्द हो सकती है गिरफ़्तारी, CBI की 5 ठिकानों पर छापेमारी

परशुराम वार्ड निवासी श्रीमती शारदा मिश्रा को उनकी बेटी विभूति मिश्रा की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए

की राशि मंजूर की है।

श्रीमती शारदा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बेटी बेंगलुरु के रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में

कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है उसकी फीस और हॉस्टल का खर्च लगभग 40 हजार रूपए है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की।

 

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम तेलीगुण्डरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई साहू को फैंसी स्टोर के लिए

20 हजार रूपए, धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम कोडेबोड़ निवासी श्रीमती नंदनी साहू को

आर्थिक सहायता के रूप में दस हजार रूपए, रायपुर संतोषी नगर की नाना बाई को 5 हजार रूपए,

रायपुर के उरला निवासी विशाल साहू को 20 हजार रूपए, दुर्ग जिले के अहिवारा के ग्राम मुरमुर्दा

निवासी लक्ष्मी देवांगन को 5 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की।

See also  चार दिनों में 900 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।