श्रीनगर। 26 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में ये आतंकी श्रीनगर के हजरतबल इलाके से अरेस्ट किए गए हैं।

पकड़े गए आतंकियों की पहचान एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इम्तियाज अहमद, साहिल फारुख और नसीर अहमद मीर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आतंकी श्रीनगर में 26 जनवरी के आसपास फिदायीन या आईईडी हमले की साजिश रच रहे थे। इन आतंकियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए हैं।

ग्रेनेड अटैक की घटनाओं में भी थे शामिल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये सभी लोग घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहे थे। पकड़े गए आतंकियों के घाटी में हुए दो ग्रेनेड अटैक की घटनाओं में भी शामिल होने की बात सामने आई है। एजेंसियों के अधिकारी इन सभी से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं।

See also  रायपुर से 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जल्द भेजे जाएंगे सीमा पार, BSF को मिलेगा चार्ज

माना जा रहा है कि इन आतंकियों के पास से घाटी में हो रही आतंकी साजिशों के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।