बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Jharkhand land scam case: हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ED, पुलिस भी मौजूद

Jharkhand land scam case: हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ED, पुलिस भी मौजूद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Jharkhand land scam case: जमीन घोटाले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सोमवार की सुबह उनके दिल्ली आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी पहुंच गये। इससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जाने लगी। हेमंत सोरेन शनिवार की रात रांची से अचानक दिल्ली रवाना हुए थे। वह पिछले दो दिन से दिल्ली में ही हैं।

Jharkhand land scam case: मनी लॉड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय से नया समन मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अचानक दिल्ली पहुंचने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन कानूनी सलाह के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच झारखंड की राजधानी रांची में भी सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Jharkhand land scam case: इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोरेन को समन भेजकर पूछा था कि क्या वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं? हालांकि सोरेन की ओर से कहा गया है कि बजट सत्र की व्यस्तता की वजह से वह अभी पूछताछ के लिए समय नहीं दे सकते हैं।

Jharkhand land scam case: बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने 20 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुख्यमंत्री का बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज किया था। उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाने की वजह से ताजा समन जारी किया गया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन