बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्‍तीसगढ़ पॉलिटेक्निक और ITI में पढ़ाई करने वाले छात्रों की जॉब पक्की, टाटा के साथ राज्य सरकार का एमओयू

छत्‍तीसगढ़ पॉलिटेक्निक और ITI में पढ़ाई करने वाले छात्रों की जॉब पक्की, टाटा के साथ राज्य सरकार का एमओयू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य बेरोजगारी को खत्म करने के लिए देश की नामी कंपनी टाटा के साथ हाथ मिलाया है। अगले सत्र से टाटा राज्य के सभी 47 पॉलिटेक्निक और 186 आईटीआई में अपना वर्कशाप खोलेगी। इसमें शार्ट और लांग टर्म कोर्स कराए जाएंगे। कोर्स करने वाले 90 प्रतिशत छात्रों को टाटा नौकरी भी देगी।

बाजार की मांग के अनुसार डिजाइन किए गए हैं कोर्स

सभी कोर्स बाजार को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं। बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री में जिस तरह के मेन पावर की डिमांड है, छात्रों को वही ट्रेनिंग दी जाएगी। कोर्स करने वाले सभी छात्रों को टाटा अपना सर्टिफिकेट देगी। इसको लेकर राज्य सरकार और टाटा के बीच हाल ही में एमओयू हो चुका है।

टाटा के एक्‍सपर्ट कराएंगे सर्टिफिकेट कोर्स

शार्ट और लांग टर्म कोर्सटाटा शार्ट और लांग टर्म दोनों तरह के सर्टिफिकेट कोर्स कराएगी। 3,4,5 महीने से लेकर छात्रों को एक साल तक के कोर्स पढ़ने को मिलेंगे।

जैसे कोर्स कंप्लीट होते जाएंगे, वैसे ही आगे के कोर्स में पढ़ाई के लिए दाखिला मिलता जाएगा। पूरे सिलेबस को टाटा के ही एक्सपर्ट अलग पैटर्न पर तैयार कर रहे हैं। कोर्स कंप्लीट होने पर टाटा हर छात्र को अपना सर्टिफिकेट भी देगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन