BREAKING-जल्द JSW स्टील की होगी भूषण पावर एंड स्टील कंपनी, 31 मार्च तक हो सकती है डील
BREAKING-जल्द JSW स्टील की होगी भूषण पावर एंड स्टील कंपनी, 31 मार्च तक हो सकती है डील

नई दिल्ली/रायपुर। करीब साढ़े तीन साल से अटके भूषण पावर एंड स्टील की दिवालिया प्रक्रिया के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। दिवालिया हो चुकी स्टील कंपनी के बहुलांश ऋणदाताओं ने जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया है।

सूत्रों के अनुसार, ’97 फीसदी ऋणदाताओं ने सौदे के प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया है। इस प्रक्रिया को 31 मार्च तक पूरा करने का प्रयास है। हालांकि अगर उच्चतम न्यायालय से इस मामले में प्रतिकूल निर्णय आता है तो भुगतान की गई रकम लौटा दी जाएगी। 

19,700 करोड़ रुपए में अधिग्रहण की दी गई थी मंजूरी

साल 2020 में उच्चतम न्यायालय ने अपीलीय न्यायाधीकरण एनसीएलएटी के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया था, जिसमें जेएसडब्ल्यू स्टील को 19,700 करोड़ रुपए में भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड का अधिग्रहण करने की अनुमति दी गई और उसे प्रवर्तन निदेशालय के मुकदमे से छूट भी दे दी गई।

See also  गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि, भेजा न्यौता

हालांकि, प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे और न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने इस बिक्री पर रोक लगाने से इनकार किया था। 

 बता दें कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने पांच सितंबर 2019 को भूषण पावर एंड स्टील के अधिग्रहण के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की 19,700 करोड़ रुपए की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। हालांकि, जेएसडब्ल्यू ने बीपीएसएल के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच से बचने के लिए एनसीएलएटी का दरवाजा खटखटाया था।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने 14 अक्तूबर 2019 को ईडी को बीपीएसएल की जब्त संपत्ति को समाधान पेशेवर के पक्ष में जारी करने का निर्देश दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।