टीआरपी। जकार्ता। आज के दौर में गाड़ियों की बढ़ती संख्या मुसीबत बनती जा रही है। कई देश इस

समस्या में निपटने के लिए अलग—अलग तरीके अपना रहे हैं। कहा जा रहा है कि भविष्य में हवा में उड़ने

वाली टैक्सियां चलने लगेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के 42 वर्षीय जुजुन जुनैदी अपने लिए एक

हैलिकाप्टर बना रहे हैं। ऐसा करके वे खुद को जकार्ता की भारी—भरकम जाम के बचाना चाहते हैं।

 

जुनैदी, जकार्ता के सुकाबुमि में स्थित एक ऑटो शॉप में काम करते हैं। वे पिछले एक वर्ष से अपने घर के

बैकयार्ड में हैलिकॉप्टर का निर्माण कर रहे हैं, वहीं 8 मीटर लम्बा है उनका हेलिकॉप्टर ।

 

 

जुनैदी ने स्थानीय मीडिया से कहा ​है कि अगर ईश्वर की कृपा रही तो इस साल के अंत या फिर 2020 के

शुरूआत में अपना हैलिकॉप्टर को उड़ाकर देख स​कूंगा।

 

डेढ़ लाख से ज्यादा खर्च कर चुके हैं जुनैदी।

आपको बता दें उनके लिए यह प्रक्रिया काफी लंबी रही है। क्योंकि उन्हें जिन चिजों की जरूरत थी वह

See also  Cocaine Smuggling in Raipur : पुलिस के रेडार में कई रईसजादे, मोबाइल से डिलीट हुए डाटा खंगाल रही पुलिस

आसानी से उपलब्ध नहीं थी वे इस प्रोजेक्ट पर 2138 डॉलर खर्च कर चुके हैं। वहीं जुनैदी ने हेलिकॉप्टर

बनाने के लिए कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली।

 

दरअसल जुनैदी को अपनी स्कूली शिक्षा, यूट्यूब और अपने ऑटो रिपेयरिंग काम पर पूरा भरोसा था।

उन्हें उम्मीद है कि हेलिकॅाप्टर को पूरा करने से पहले वे कुछ विमानन विशेषज्ञों से सलाह जरूर लेेंगे।

उनकों लगता है कि जकार्ता के यातायात का एक जरिया बन सकेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।