कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, डाक्टरों की निगरानी में हैं पूर्व सीएम

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत अस्थिर है। वह लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याण सिंह के रिश्तेदारों को बुलाया गया है। हालांकि अस्पताल की ओर से ताजा बुलेटिन नहीं जारी हुआ है। पीजीआई के निदेशक प्रफेसर आरके धीमान कल्याण सिंह के इलाज पर निगरानी रख रहे हैं।

अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पूर्व सीएम का स्वास्थ्य अस्थिर है और डॉक्टर पैनी नजर रख रहे हैं। शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ऑक्सीजन थेरपी शुरू कर दी गई है। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।

4 जुलाई से भर्ती हैं कल्याण सिंह

अस्पताल के बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रायोनोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

89 वर्षीय कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

See also  झारखंड चुनाव परिणाम 2019: आज तक किसी एक पार्टी को नहीं मिला स्पष्ट बहुमत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।