गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

तेज आंधी से कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोककर दिखाई सतर्कता, बड़ा हादसा टला

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भाटापारा। अचानक आई तेज आंधी ने गुरुवार को भाटापारा में भारी तबाही मचाई। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत ट्रेन रोकी और आग पर जल्द काबू पा लिया गया। राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ देर बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि भाटापारा में मौसम में आए अचानक बदलाव ने कुछ देर के लिए लोगों को अच्छा खासा परेशान किया। तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे और कुछ देर बारिश भी हुई। इस दौरान कर्मभूमि एक्सप्रेस भाटापारा के ग्राम टेहका रेलवे फाटक से गुजर रही थी।

तभी अचानक उसके ऊपर लगे हुक में कुछ फंस गया और आग लग गई। गाड़ी धीरे थी। ड्राइवर ने सतर्कता दिखाई और ट्रेन रोकी। इंजीनियरों की मदद से तत्काल आग पर काबू लिया गया। इसके बाद फिर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। वहीं तूफान ने भाटापारा मंडी में तबाही मचाई और वहां बने टिन के शेड उखड़ गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कुछ देर बाद सब शांत हो गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन