बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Karnataka assembly election dates announced today: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 11:30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Karnataka assembly election dates announced today: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 11:30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/बेंगलुरु। Karnataka assembly election dates announced today: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

Karnataka assembly election dates announced today: बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और जनता दल सेक्युलर के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभाल ली थी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जेडीएस की मौजूदगी दक्षिण भारतीय राज्य के सियासी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।ॉ

Karnataka assembly election dates announced today: हाल ही में में कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 69 में से 60 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है। खास बात है कि कर्नाटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृहराज्य भी है। दिल्ली और पंजाब के बाद कर्नाटक में एंट्री की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी ने भी 80 नामों के साथ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन