नई दिल्ली। Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस जारी की गई लिस्ट में 124 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव लड़ेंगे और डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में उतरेंगे।

Karnataka Assembly Elections 2023: इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का नाम भी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है। वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट दिया गया है।

Karnataka Assembly Elections 2023: 91 वर्षीय शमनुरु शिवशंकरप्पा दावणगेरे दक्षिण से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल आठ मुस्लिम नेताओं को टिकट मिलने में कामयाबी मिली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।