टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए

बना करतारपुर कॉरिडोर शनिवार से खुल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

उधर, पाकिस्तान की तरफ प्रधानमंत्री इमरान खान कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।

बताया गया है कि पीएम मोदी डेरा बाबा नानक में लैंड पोर्ट अथॉरिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

साथ ही कॉरिडोर और यात्री टर्मिनल बिल्डिंग (पीटीबी) का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में भी माथा टेकने जाएंगे।

वहां वे एसजीपीसी द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।

बता दें कि पिछले साल भारत में 26 नवंबर को और

पाकिस्तान में 28 नवंबर को इस कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया था।

आजादी मिलने के बाद करीब सात दशकों के बाद सिखों की इच्छा पूरी हुई।

पाकिस्तान ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब को भारत के साथ जोड़ने के लिए सहमति जताई।

उसके बाद दोनों देशों के बीच एक समझौते के तहत इस कॉरिडोर का निर्माण किया गया।

कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान के कस्बे करतारपुर को पंजाब के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।