पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ जिले में गर्भवती हथिनी की मौत (kerala elephant murder) के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जांच टीमों ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत पर केंद्र सरकार सख्त, जावड़ेकर बोले- दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, देंगे कड़ी सजा

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजयन ने कहा कि घटना की जांच कर रही केरल पुलिस और वन विभाग की अपराध शाखा की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए। न्याय काम करेगा और दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्रियों सहित कुछ लोग घटना का इस्तेमाल राज्य की छवि खराब करने के लिए कर रहे हैं।


हथिनी की मौत पर देशभर में गुस्सा
केरल में हथिनी की मौत पर पूरे देश में लोगों में नाराजगी है। मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्र ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि पिछले दिनों पलक्कड़ में एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खा लिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। हथिनी की मौत पर उठती आवाज के बीच वन विभाग ने जांच शुरू कर दी गई है। हथिनी के कातिलों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम भी गठित की गई है।

See also  संसद में ‘टैगोर की कुर्सी‘ पर बवालः तस्वीरें दिखा शाह कहा- मैं नहीं टैगोर की कुर्सी पर नेहरू बैठे, राजीव गांधी ने तो आराम से चाय पी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।