हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया

ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल की ताबड़तोड़

पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस

जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

40 गेंदों में खेली 62 रन की पारी

इस जीत का सेहरा विराट कोहली के सिर सजाया गया, लेकिन केएल राहुल की पारी

को नहीं भूलना चाहिए। राहुल ने उस वक्त टीम के लिए अहम पारी खेली, जब रोहित

शर्मा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। केएल राहुल ने पहले संभलकर

खेलते हुए बाद में अपना गियर बदला और 40 गेंदों में 62 रन ठोक दिए। इस पारी में

उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

टी20 में पूरे किए 1000 रन

अपनी इस पारी की बदौलत केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे कर

See also  आज होगी CM भूपेश कैबिनेट की बैठक, लॉकडाउन पर आएगा फैसला, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों से चर्चा

लिए हैं। जैसे ही राहुल ने इस मैच में 26 रन पूरे किए, वैसे ही उनके टी20 इंटरनेशनल

में 1000 रन पूरे हो गए। राहुल से पहले 6 भारतीय खिलाड़ी टी20 में 1000 रन पूरे कर

चुके हैं। इनमें रोहित, विराट, धवन, युवराज, रैना और धोनी का नाम शामिल है।

सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले सातवें भारतीय बने राहुल

इसके अलावा फास्टेस्ट 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल तीसरे

नंबर पर रहे। उनसे आगे कोहली और बाबर आजम हैं। कोहली ने 27 मैचों में 1000 रन

पूरे किए थे, जबकि केएल राहुल ने 1000 रन पूरे करने के लिए 29 पारियां खेलीं। वहीं बाबर

आजम इसमें पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 26 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा BREAKING: 4 हजार 546 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, सीएम भूपेश ने की घोषणा- बजट सत्र में शुरू हो जाएगी किसानों के लिए नई योजना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।