FIFA World Cup: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप शुक्रवार को समाप्त हो गया है। 47 मुकाबलों का यह सिलसिला 20 नवंबर को शुरू हुआ और शुक्रवार को खत्म हो गया। वही आज से (शनिवार) अब नॉकराउंड शुरू हो जायेगा। जिसमें 16 टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं बाकी 16 टीम खेल से बाहर हो गए। ग्रुप 16 की टीमों का फैसला हो चुका है जो अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

बता दे की जिन 16 टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज में जगह बनाई है उसमें फ्रांस, ब्राजील, पुर्तगाल, नीदरलैंड, सेनेगल, यूएसए, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया, जापान, मोरक्को, स्पेन, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है. चार बार की चैम्पियन जर्मनी और वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम जैसी टीमें सुपर-16 में जगह नहीं बना पाई।

राउंड ऑफ 16 के मुकाबले
नेदरलैंड्स vs अमेरिका – तीन दिसंबर- रात 8:30 बजे

अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रेलिया – चार दिसंबर – देर रात 12:30 बजे

See also  Lionel Messi: विश्व चैंपियन बनने के बाद मेसी का बड़ा बयान, रिटायरमेंट को लेकर दिया ये अपडेट

फ्रांस vs पौलेंड – चार दिसंबर – रात 8:30 बजे

इंग्लैंड vs सेनेगल – पांच दिसंबर – देर रात 12:30 बजे

जापान vs क्रोएशिया – पांच दिसंबर – रात 8:30 बजे

ब्राजील vs साउथ कोरिया – छह दिसंबर – देर रात 12:30 बजे

मोरक्को vs स्पेन – छह दिसंबर – रात 8:30 बजे

पुर्तगाल vs स्विट्जरलैंड – सात दिसंबर – देर रात 12:30 बजे

जानकर के अनुसार इस वर्ल्ड कप में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं जिसके कारण कई रिकॉर्ड टूटे है। जहां कई बड़ी टीमें पहले ही राउंड में बाहर हो गई वहीं एशियन और अफ्रीकन टीमों का कमाल देखने को मिला। 32 टीमों को आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले राउंड में पहुंची। ग्रुप ए से नेदरलैंड्स और सेनेगल ने अगले राउंड में जगह पक्की की। ग्रुप बी से इंग्लैंड और यूएसए, ग्रुप सी से अर्जेंटीना और पोलैंड,ग्रुप डी से फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप ई से जापान और स्पेन, ग्रुप एफ से मोरक्को और क्रोएशिया, ग्रुप जी से ब्राजील और स्विट्जरलैंड और ग्रुप एच से पुर्तगाल और साउथ कोरिया राउंड ऑफ 16 में पहुंचे हैं।

See also  FIFA World Cup : 20 नवंबर से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत, कतर की मेजबानी में खेला जायेगा मैच

टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर बड़ा उलटफेर किया गया। वहीं जापान ने भी जर्मनी को मात दी. इसके बाद 1994 के बाद यह पहला मौका है जब कोई भी टीम अपने ग्रुप राउंड के सभी मुकाबले जीतने में कामयाब नहीं रही है। चार बार की चैंपियन जर्मनी को दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह पहले ही राउंड में बाहर हो गई। वहीं पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बेल्जियम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। मेजबान कतर भी राउंड ऑफ 16 में जगह नहीं बना पाई। वहीं ऐसा पहला मौका है जब एएफसी (एशियन फुटबॉल काउंसिल) की तीन टीमें राउंड ऑफ 16 में पहुंची हैं। जापान, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ने राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया भी एएफसी का हिस्सा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Korba Breaking: मेडिकल कॉलेज से मरीज समेत 3 लोगों की किडनैपिंग, प्रबंधन की रिपोर्ट पर मौके पर पहुंची पुलिस