नई दिल्ली। दिवाली के आसपास त्योहारी सीजन में खरीदारी का काफ़ी चलन है। लोग सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदने के लिए इस पर्व का सालभर इतंजार करते हैं। इस वर्ष धनतेरस 23 अक्टूबर को है। जिसे लेकर घरों में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस दिन सोना-ंचांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लोग इस दिन नए निवेश भी करते हैं या नए व्यवसाय भी शुरू करते हैं और नए वाहन भी खरीदते हैं।
हमारे देश में ज्यादातर लोगों का विश्वास और आस्था जुड़े होने के कारण कीमती सामानों की खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है।

धनलक्ष्मी और कुबेर की होती है पूजा
धनतेरस धन और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं. हिंदुओं और विशेष रूप से कारोबारियों के लिए इस दिन का काफ़ी महत्व है। इस दिन धन संपदा और समृद्धि के लिए कामना की जाती है साथ ही निवेश के लिए इस दिन को महत्व दिया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व नजदीक आने के साथ ही देश भर के ज्वैलर्स इस त्योहार पर बड़ी संख्या में खरीदारी की उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए खरीदारों को लुभाने के लिए वे लिए तमाम तरह के ऑफर दे रहे हैं।

See also  अगर आपको है किस्मत का ताला खुलने का इंतजार तो...पढ़ें पूरी खबर

कब हैं खरीदारी के अच्छे मुहूर्त
धनतेरस का पर्व इस साल 23 अक्टूबर को उदयतिथि पर मनाया जाएगा। लेकिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान खरीदने का मुहूर्त 22 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि धनतेरस पर्व से पहले भी आप खरीदारी शुरू कर सकते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस के पर्व पर 22 अक्टूबर, शनिवार को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त या चौघड़िया मुहूर्त सुबह के 5:02 बजे से 6:27 बजे तक, शाम को 6:02 बजे से 7:20 बजे तक और रात को 8:55 बजे से अर्द्धरात्रि 1:56 बजे तक है। वहीं 23 अक्टूबर को सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.27 बजे से शाम 6.03 बजे तक है। इस दिन के अन्य मुहूर्त सुबह के 08:02 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक, दोपहर 1:50 बजे से 3:16 बजे तक और शाम को 5:44 बजे से 06:03 बजे तक है।

See also  Gold-Silver Latest price : नए साल के पहले सप्ताह में फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक