बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में जानें किस बात भड़के सीएम भूपेश बघेल, बैठक खत्म होते ही सबसे पहले बाहर निकले, मीडिया से बात तक नहीं की

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजीव भवन में गुरुवार को हुई छत्तीसगढ़ कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मामला उठा तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़क गए। बघेल ने कहा, मुझे इस नाराजगी का पता कैसे चलेगा, मुझे तो संगठन की बैठकों में बुलाया तक नहीं जाता।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो संगठन के एक पदाधिकारी ने सवाल उठाते हुए यह तक कह दिया, हमारे पास तो आप तक पहुंचने का कोई जरिया ही नहीं है। इस बात पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने उस पदाधिकारी से कहा, आपको अब पद छोड़ देना चाहिए।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने ढाई-ढाई साल के सीएम की चर्चा से जनता में खराब इमेज बनने की बात उठाई। इस पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले कमरे से बाहर निकले। उन्होंने प्रेस से बात नहीं की।

बाद में उन्होंने कहा, यह संगठन की बैठक थी, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ही इसकी बात बताएंगे। बता दें कि बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, महासचिव रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला आदि शामिल हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।