TRP Knowledge Update: जानें क्या है Twitter पर Blue Tick फीचर जिस पर मचा है बवाल
TRP Knowledge Update: जानें क्या है Twitter पर Blue Tick फीचर जिस पर मचा है बवाल

टीआरपी न्यूज डेस्क। (Twitter Blue Tick) बहुचर्चित माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) द्वारा उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक (Blue Tick) वेरिफिकेशन को हटाना आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन तमाम विवाद के बीच जानें कि ट्विटर का ब्लू टिक फीचर है क्या और इसे पाने और हटाने का नियम क्या हैं…

यूजर्स के ऐसे मिलता है Blue Tick

1- ट्विटर पर Verification badge पाने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अप्लाई करना होता है। इसके लिए ट्विटर यूजर के Settings में जाकर Request Verification बटन पर Click करना होता है।

2- Request Verification बटन पर Click करने के बाद यूजर्स को यह चुनना होता है कि आप ब्‍लू टिक की दी जाने वाली किस कैटेगरी में आते हैं।

3- फिर यूजर्स को अपनी पहचान बताने के लिए सरकार की तरफ से दिया हुआ कोई ID कार्ड, दफ्तर से मिला हुआ ईमेल ऐड्रेस या फिर उस अधिकारिक वेबसाइट का लिंक देना होगा जो ट्विटर अकाउंट की पुष्टि करती हो।

See also  Twitter को टक्कर देने आ गया स्वदेशी Tooter, इसे प्रोमोट करके कमा सकते हैं पैसे

इन नियमों का करना होगा पालन

1- Twitter ने सरकार, कंपनी, ब्रांड्स और संगठन, न्यूज संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स और गेमिंग ऐक्टिविस्ट, ऑर्गनाइजर्स और अन्‍य प्रभावशाली व्यक्ति जैसी कैटेगरी बनाई हैं। ब्‍लू टिक पाने के लिए यूजर्स को दी गई कैटेगरी में फिट होना जरूरी है।

2- यूजर्स का अकाउंट Authentic होना चाहिए और साथ ही Active भी होना चाहिए। एक्टिव होने का तकनीकी भाषा में यह अर्थ है कि इसे हीते 6 महीनों से लगातार उपयोग कर रहे हों और बीते 1 साल में ट्विटर के नियम भंग करने के लिए बैन न किया गया हो।

3- यदि यूजर्स का आवेदन मंजूर हुआ तो ट्विटर पर आपके नाम के आगे ब्लू टिक लग जाएगा वरना फिर 30 दिन के बाद फिर से वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करना होता है।

इन नियमों के उल्लंघन पर हटता है ब्लू टिक

1- यदि आपका ट्विटर अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं है तो ब्लू टिक हट जाता है।

See also  प्रदर्शन: सीएम हाउस घेरने निकले अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर कोविड अस्पताल के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी, हुई धक्का-मुक्की

2- ट्विटर की पॉलिसी में लिखा है कि वह नोटिस दिए बिना आपके अकाउंट से ब्लू टिक वेरिफिकेशन को हटा सकती है।

3- यदि सरकारी पद पर रहने के दौरान अकाउंट वेरिफाई किया गया है तो पद से हटने के बाद वेरिफिकेशन को हटा दिया जाता है या हटाया जा सकता है।

4- ट्विटर अकाउंट से बार-बार यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो आपके अकाउंट से ब्लू टिक को हटाया जा सकता है।

5- बार डिस्प्ले नेम, बायो और प्रोफाइल फोटो बदलकर लोगों को गुमराह करने पर भी अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।