कोरबा बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी
कोरबा बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी

Korba Bango Dam: कोरबा। कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलभराव 354.61 मीटर यानी 71.67% तक पहुंच चुका है।

Korba Bango Dam: जलस्तर पर लगातार निगरानी

विभाग के अनुसार फिलहाल जलाशय से विद्युत संयंत्रों को पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर गेट खोलने का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि 1 जून से 21 जुलाई तक कोरबा जिले में 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके भारती ने बताया कि हसदेव नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों, खनिज खदानों, औद्योगिक इकाइयों, ठेकेदारों और अन्य संस्थानों को अपनी चल-अचल संपत्तियां सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अचानक आई बाढ़ से होने वाली क्षति के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।

See also  काम की खबर: उद्योगों के लिए अलग से Covid Guidelines ,केंद्र ने जारी किए ये दिशानिर्देश

Korba Bango Dam: प्रभावित गांवों में मुनादी के निर्देश

संभावित बाढ़ को देखते हुए बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, जूनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला सहित अन्य गांवों में चेतावनी की मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।