बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरिया : बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में कांग्रेस का कब्जा बरक़रार, जिले के विभाजन को लेकर विरोध के बावजूद मिली जीत

कोरिया : बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में कांग्रेस का कब्जा बरक़रार, जिले के विभाजन को लेकर विरोध के बावजूद मिली जीत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखा है। कोरिया में नए जिले के गठन के गठन को लेकर उठे विवाद के बावजूद कांग्रेस की जीत ने सभी को चौंका दिया है।

अम्बिका को मिला जीत का श्रेय

कोरिया जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेस की सत्ता थी मगर जिले के विभाजन को लेकर कांग्रेस का यहां पर काफी विरोध नजर आ रहा था, बावजूद इसके संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव की रणनीति के चलते दोनों नगरीय निकायों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। मतगणना के बाद पहुंची संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव का यहां जबर्दस्त स्वागत किया गया। मतगणना स्थल के बाहर उनके नाम के नारे बार बार लग रहे थे। संसदीय सचिव ने कहा कि ये जीत जनता की है, क्योंकि जिस तरह से कोरिया के विभाजन को लेकर जनता को गुमराह किया गया और राजनीतिक तौर पर इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की गई, उसका जवाब जनता ने दिया है, हम विकास के मुद्दे पर चुनाव में गए थे और हमे जीत मिली है ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन