गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

नए कुलपति शर्मा के विरोध में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि में हंगामा, एनएसयूआई कार्यकर्ता धरने पर बैठे

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार व प्रो. बलदेव भाई शर्मा को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। गुरुवार को वे पदभार ग्रहण करने विश्वविद्यालय पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता व विवि के कुछ छात्र ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के लिए इमेज नतीजे

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर पदभार ग्रहण करने गए बलदेव शर्मा को एनएसयूआई के छात्रों ने मेन गेट पर ही रोक लिया। जैसे तैसे वे अंदर चले गए तो छात्र भी उनके पीछे-पीछे जाकर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में आरएसएस संघ से कुलपति बनाया गया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार व प्रो. बलदेव भाई दैनिक भास्कर, अमर उजाला, स्वदेश, पांचजन्य जैसे समाचार पत्रों के संपादक रह चुके हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के संवाहक हैं। हाल ही में वो हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्रोफेसर थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन