दुर्ग में भी 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन, दूध, सब्ज़ी और किराना सामान को लेकर ये आदेश
दुर्ग में भी 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन, दूध, सब्ज़ी और किराना सामान को लेकर ये आदेश

दुर्ग/रायपुर। दुर्ग जिले में भी लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। ये लाॅकडाउन अब 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने आदेश जारी कर दिया है।

इस बार लॉकडाउन पहले की तरह सख्त होगा। इस अवधि में स्ट्रीट वेंडरों को छूट दी गई है। स्ट्रीट वेंडरों के माध्यम से गली मोहल्लों व कॉलोनी में फल,सब्जी, अंडे, राशन सामग्री का वितरण किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में लॉकडाउन बढ़ाना आवश्यक हो गया था। जिले में लगातार हो रही मौतों के कारण भी जिला प्रशासन सकते में है, जिसके मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

देखें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।