टीआरपी डेस्क। तेलंगाना पुलिस ने राजधानी हैदराबाद में एक महिला सरकारी

डॉक्‍टर के साथ कथित रेप, हत्‍या और जला देने के आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया

है। गिरफ्तार किए गए लोगों में लॉरी का ड्राइवर मोहम्‍मद पाशा भी शामिल है।

 

इस बीच पीड़‍िता की मां ने सभी दोषियों को सबके सामने जिंदा जलाने की मांग

की है। परिवार वालों ने यह भी कहा है कि मगर साइबराबाद पुलिस उन्‍हें दौड़ाती

रही। अगर उसने तत्‍काल कार्रवाई की होती तो पीड़‍िता को जिंदा बचाया जा

सकता था।

 

 

पीड़‍िता की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी बहुत मासूम थी। मैं चाहती हूं कि दोषियों को जिंदा

जला दिया जाए।’ मां ने बताया कि घटना के बाद मेरी छोटी बेटी थाने में शिकायत दर्ज

कराने पहुंची लेकिन उसे दूसरे थाने शमशाबाद भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई की

बजाय कहा कि यह मामला उसके क्षेत्र में नहीं आता है। बाद में पीड़‍िता के परिवार के

See also  ABP C-Voter Opinion Poll : छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस में किसे मिल रही ज्यादा सीटें? देखें परिणाम…

साथ कई सिपाही लगाए गए और सुबह 4 बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन

उसका पता नहीं चल पाया।

 

इस बीच हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि इस हत्‍याकांड में शामिल मोहम्‍मद पाशा समेत

अन्‍य आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया गया है। इस बीच राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने पूरे

मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट तलब की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।