बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route: कोरापुट-विशाखापटनम रूट पर भूस्खलन, यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद्द

Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route:  कोरापुट-विशाखापटनम रूट पर भूस्खलन, यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद्द
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर/दंतेवाड़ा। Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route: लगातार बारिश की वजह से कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर देर रात मनबर व जरटी स्टेशन के बीच भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित हो गया। रेलमार्ग पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा आकर गिरने से ट्रैक और ओएचई केबल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते विशाखापटनम से किरंदुल व जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें कोरापुट में ही रोका गया है।

Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route: भूस्खलन की सूचना पर रेलवे ने मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। रेल अधिकारियों ने बताया है कि लाइन क्लियर होने में दिन भर का समय लग सकता है। जिसकी वजह से राउरकेला से जगदलपुर आने वाली एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में रद कर दी गई है।

Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route: वहीं जगदलपुर से सुबह पांच बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई समलेश्वरी एक्सप्रेस जयपुर से वापस जगदलपुर लौट रही है। किरंदुल पैसेंजर को दंतेवाड़ा से जयपुर के बीच चलाया जाएगा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन