रायपुर में देर रात बूंदाबांदी, छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट, अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओले पड़ने का अनुमान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात रायपुर व आसपास बूंदाबादी शुरु हुई जो सु​बह तक जारी रही। इसके साथ बिलासपुर, राजनांदगांव आदि इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिवस के भीतर ओलावृष्टि यानी ओले पड़ सकते हैं। इसके तहत प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

खासकर प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर व महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।