सूरजपुर/अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर वन परिक्षेत्र में घुसे 11 हाथियों के दल ने दो ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला। जानकारी के अनुसार देर रात हाथियों का दल ग्राम अभयपुर में घुसा। हाथियों ने ग्राम अभयपुर में मनबोध गोंड (70) निवासी अभयपुर को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हाथियों का दल जनार्दनपुर में प्रवेश कर गया, जहां हाथियों ने रायमति गोंड 70 वर्ष थाना प्रेमनगर सूरजपुर को कुचल दिया।

हाथियों द्वारा दो ग्रामीणों को कुचलने की जानकारी मिलनेपर सूरजपुर डीएफओ संजय यादव के नेतृत्व में वनविभाग का अमला गांव में पहुंचा। ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है। डीएफओ ने बताया कि मृतकों के स्वजन को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।