गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से शराब की सप्लाई, यहां तीन कार से 5 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा। प्रदेश में आए दिन दूसरे राज्यों से लाकर शराब खपाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच हरियाणा से तीन कारों में लाई गई 155 पेटी अंग्रेजी शराब कवर्धा पुलिस ने जब्त की है।

जब्त शराब की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। घटना कुकदूर थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शराब की तस्करी बजाग (मध्यप्रदेश) के रास्ते हो रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग शराब खपाने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने कुकदूर इलाके में नाकेबंदी कर चार लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुंगेली के ग्राम भद्राली निवासी मोनू और तीन धरमवीर, अनिल, अंकित कुंडू हरियाणा के रहने वाले हैं।

दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही इनके पास से 3 कार भी जब्त किया गया है। एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि हरियाणा से 155 पेटी अंग्रेजी शराब मुंगेली लाई जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर कुकदूर थाना ने नाकेबंदी कर तीनों वाहनों को चेक किया गया, तो वाहनों से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन