झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, जानिये क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा
झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, जानिये क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

रांची । झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि लॉकडाउन गुरुवार सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान सरकार ने कुछ छूटों का भी ऐलान किया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। इसलिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह हेतु निर्णय लिया गया है। यह 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू होगा। आप सभी से अपील है कृपया नियमों का कड़ाई से पालन करें।

क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

-ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं चलती रहेंगी
-सभी प्रकार के निर्माण कार्य चलते रहेंगे
-किराना दुकान खुली रहेंगी और आवश्यक सेवाएं भी बहाल रहेंगी
-होटल में बैठकर खाने की अनुमति नहीं लेकिन होटल से घरों तक होम डिलीवरी होगी
-पूरे राज्य में 144 लागू। एक साथ पांच से अधिक आदमी दिखे तो कार्रवाई
-पशु चारा के आवागमन पर भी रोक नहीं
-पुलिस रोकेगी तो सड़क पर निकलने का कारण बताना होगा
-सब्जी खरीदना हो या सामान पहुंचाना हो, कारण बताना होगा और परिचय पत्र दिखाना होगा
-दवा खरीदने निकले हैं तो डॉक्टर का पर्चा दिखाइए
-सब्जी बाजार और गल्ले की दुकानों पर अधिक भीड़ नहीं लगने पाए
-फल फूल सब्जियां बिकती रहेंगी
-उद्योग और इससे संबंधित सहयोगी इकाइयों पर फिलहाल रोक नहीं।
-औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य रूप से चलेगा
-शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन का प्रबंध उद्योग घराने करेंगे ।

See also  7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदने का आरोप; 'आप' 14 फरवरी से करेगी 'किसान न्याय जनसभा'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।