नई दिल्ली। लोकसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। लोकसभा सांसद और

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने

जमकर हंगामा किया।

 

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने पर भी सवाल उठाए।

फारूक को रिहा करने और कश्मीर के हालात को लेकर संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी पर सवाल उठाते हुए इसे जुल्म करार दिया।

 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं यहां से यह भी मुद्दा उठाना चाहता हूं कि आखिर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और

प्रियंका गांधी वाड्रा जी की एसपीजी सुरक्षा क्यों हटाई गई। हालांकि, एसपीजी सुरक्षा हटाते वक्त भी कहा गया

था कि गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। उन्हें किसी तरह से घबराने की

जरूरत नहीं है।

 

फारूक अब्दुल्ला को रिहा करो के नारे लगे

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस सांसदों और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर

नारेबाजी की। कांग्रेस सांसदों ने विपक्ष पर हमले बंद करो, फारूक अब्दुल्ला को रिहा करो के नारे लगाए।

नारे लगाते हुए कुछ सदस्य स्पीकर की वेल के पास तक पहुंच गए। इसके साथ ही कश्मीर में तानाशाही

नहीं चलेगी जैसे नारे भी लगाए गए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।