बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

BBC अधिकारियों से हुई लंबी पूछताछ, IT की कार्रवाई 60 घंटें बाद समाप्त

BBC अधिकारियों से हुई लंबी पूछताछ, IT की कार्रवाई 60 घंटें बाद समाप्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली । बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में हुई आयकर विभाग की कार्रवाई 60 घंटे के बाद समाप्त हो गई। इस दौरान दोनों ही जगहों पर बीबीसी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान बीबीसी ने बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी दिल्ली और मुंबई ऑफिस से चले गए हैं।


इसके साथ ही अपने बयान में बीबीसी के अधिकारियों ने कहा की वो आयकर विभाग के साथ सहयोग जारी रखेंगे। साथ में यह भी कहा की आगे भी निक्षपक्ष तरीके से खबरों का प्रसारण होता रहेगा। आपकों बता दें की मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे आयकर विभाग की टीम बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में सर्वे करने पहुंची थी। जिसेक 60 घंटे बाद सर्वे समाप्त हुआ।


साथ ही बीबीसी ने कहा कि वह पक्षपात अथवा डर के बिना रिपोर्ट करना जारी रखेगा। इस मामले में आयकर विभाग आज अपनी और से बयान जारी कर सकता है। अभी तक विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन