बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बड़ा हादसा: लॉरी ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 6 कृषि मजदूरों की मौत और कई सीरियस

बड़ा हादसा: लॉरी ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 6 कृषि मजदूरों की मौत और कई सीरियस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। आंध्र प्रदेश में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां कृष्णा जिले के गोलापाली गांव में एक लॉरी ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है.

बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों ने अपनी जान गंवाई है. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, जानकारी मिली है कि घटना के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया. ऐसे में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लॉरी चालक की तलाश कर रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह लोग विजयवाड़ा से 55 किलोमीटर दूर नुजिविदु के नजदीक लियोन टांडा नामक आदिवासी बस्ती के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शे से नजदीकी गांव जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

https://twitter.com/ANI/status/1370944643697766407?s=20

वाहन चालक की तलाश जारी

उन्होंने आगे कहा कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें नुजिविदु और विजयवाडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, नुजिविदु के उप-खंड पुलिस अधिकारी श्रीनिवासुलु ने बताया कि मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे पर इन्होने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास, गृहमंत्री एम सुचित्रा, तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। श्रीनिवास ने कृष्णा जिले के चिकित्सा अधिकारी को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन