Mahadev app online betting 11 bookies of Mahadev app arrested from Ambikapur
Mahadev app online betting 11 bookies of Mahadev app arrested from Ambikapur

अंबिकापुर/भिलाई। Mahadev app online betting: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महादेव एप के जरिए आनलाइन सट्टा खिलाने वाले 11 बुकी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 7 लैपटाप, 16 मोबाइल फ़ोन, पासबुक, एटीएम, रजिस्टर जब्त हुआ है। सभी आरोपियों को टीम भिलाई लेकर पहुंच गई है।

Mahadev app online betting: दुर्ग एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि अंबिकापुर में दो ब्रांच को ध्वस्त करने के साथ ही अब तक आनलाइन बेटिंग एप की कुल 21 ब्रांच खत्म की जा चुकी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।

Mahadev app online betting: जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सद्दाम हुसैन (32 वर्ष), दीपक कुमार ध्रुव (23 वर्ष), अनय शर्मा (20 वर्ष), हर्षदीप (19 वर्ष), नवीन चौधरी (19 वर्ष), फारुख रंगरेज (25 वर्ष), पीयूष खेत्रपाल (27 वर्ष), रोहित सिंह (23 वर्ष) , के गौतम (22 वर्ष), शिवा (22 वर्ष) और सुधीर चौधरी (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी 27 साल से कम उम्र के हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।