बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG NEWS : रायपुर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, कहा-प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा...

CG NEWS : रायपुर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, कहा-प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस आज से तीन दिवसीय रायपुर प्रवास पर रहेंगे, वे राजधानी रायपुर पहुंच गए है। रायपुर पहुंचते ही बीजेपी नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की, पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे पूरा निभाऊंगा। मुझे त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया, झारखंड का राज्यपाल बनाया, और अब महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में मनोनीत किया गया है।मुझे विश्वास है कि मैं अपने व्यवहार से सरकार का भी दिल जीत सकूंगा। Maharashtra Governor reached Raipur

सरकार और राज्यपाल के बीच में चल रही खींचा तानी पर कहा कि महाराष्ट्र में मैं प्रदेश के विकास के लिए और मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। विरोधियों का भी दिलजीत सकूंगा और दोनों को साथ लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

सरकार और राज्यपाल के बीच में चल रही खींचा तानी पर कहा- महाराष्ट्र की राजनीति अलग है लेकिन विरोधियों का भी दिलजीत सकूंगा और दोनों को साथ लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

त्रिपुरा में कांग्रेस की सरकार गठन पर कहा, त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार थी लेकिन झारखंड में विरोधी पार्टी की सरकार है,मैंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर झारखंड भी अच्छे काम किए और महाराष्ट्र की राजनीति अलग है, दोनों को साथ लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा, झारखंड में मेरा और मुख्यमंत्री के बीच भी कोई टकराव नहीं रहा, हम संविधान से बंधे हैं यहां भी संविधान के अंदर रहकर काम करना होगा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन